कहरा: सदर थाना की पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हत्याकांड में शामिल 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, सहरसा एसपी ने दी जानकारी
सदर थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक चाकू बरामद किया है। सहरसा एसपी हिमांशु कुमार अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों का नाम सोनू कुमार और गोपाल कुमार बताया जा रहा है।