चांदपुर: चांदपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे चांदपुर पुलिस ने विकास नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विकास के पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जिले में पुलिस लगातार अवैध शस्त्रों की बिक्री परिवहन के लिए खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया है।