चास: बोकारो के सर्किट हाउस में बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक
Chas, Bokaro | Feb 15, 2024 बोकारो सर्किट हाउस सेक्टर 1 में गुरूवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान किसान आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित मूल्य से कम खरीद न हो, इसके लिए संसद में कानून बनाया जाए और निर्धारित मूल्य से कम खरीद पर सजा का प्रावधान कानून में किया जाए।