चास: DIG सुरेंद्र कुमार झा ने बोकारो कोर्ट का औचक निरीक्षण कर कहा- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो कोई लापरवाही
Chas, Bokaro | Feb 15, 2024 बोकारो जिले के प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को बोकारो कोर्ट का औचक निरीक्षण किया.झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर निरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीआईजी सुरेंद्र झा सिविल कोर्ट पहुंचे थे.जहां पर उन्होंने पूरे कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. डीआईजी ने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा प्राथमिकता में है.