चास: बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का किया पुतला दहन
Chas, Bokaro | Feb 15, 2024 बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक गुरूवार को बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंदोलनकारियों की पार्टी है। आंदोलन के बल पर कांग्रेसियों ने देश से अंग्रेजों को भगाने का काम किया है। कांग्रेस हमेशा से किसान और मजदूर आंदोलन करती आई है और आगे भी करते रहेगी।