शिवपुरी नगर: बैराड़ में ₹2000 के लिए हैवानियत: बैराड़ में 8 महीने की गर्भवती महिला को सरिये से पीटा; लहूलुहान हालत में न्याय मांगने प
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बरौद रोड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ महज 2000 रुपये के मामूली लेन-देन के विवाद में एक 8 महीने की गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर बात यह है कि पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया।