मंझनपुर: युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर, डीएम ने मंझनपुर में बैठक कर पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर दी सख्त हिदायतें
कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में मंगलवार को समय करीब 12 बजे एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होनें सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं।