मंझनपुर: पुश्तैनी जमीन खरीदने के लिए पड़ोसी ने परिवार में विवाद करवाया, लाठी-डंडे के साथ घर पर की चढ़ाई, मंझनपुर में एसपी से शिकायत
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर मंगलवार दोपहर को शिकायत करने के लिए कोखराज की राज मनी देवी पहुंची थी। बताया कि पड़ोसी सुरेश ने उनके परिवार में विवाद करवा दिया।इन लोगों की पुश्तैनी जमीन खरीदना चाहता है।आपत्ति करने पर लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ाई कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई गई है।