नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के निज निवास पर पंकज जोशी का स्वागत किया गया
ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी शुक्रवार को नर्मदापुरम में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के निज निवास पहुंचे। इस दौरान विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने पंकज जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। जोशी के आगमन पर उनका आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया।