इटारसी: रेलवे स्टेशन से यार्ड मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य नहीं होने पर,सेवा दल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष ने लेटकर किया प्रदर्शन
इटारसी रेलवे स्टेशन से रेलवे यार्ड ओर अन्य गांव को जोड़ने वाली रोड के निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने से इटारसी के लोग परेशान है रविवार को शाम करीब 4 बजे कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी गज्जू ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कंचन होटल के सामने गज्जू कीचड़ में लेटकर प्रदर्शन किया ओर जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की।