नवाबगंज: कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं खनन प्रवर्तन से संबंधित बैठक संपन्न हुई
बाराबंकी कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार करीब 2 बजे समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद से होकर गुजरने वाले किसी भी राष्ट्रीय अथवा राज्य राजमार्ग पर कोई भी अवैध कट न रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध कटों को चिन्हित करते हुए तत्काल बंद कराया जाएं।