रूपवास: भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व
क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही कस्बे सहित खानुआ, ओडेल गद्दी और दौरदा गांव की मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में शांति, खुशहाली और सौहार्द की दुआ मांगी।