भवानीपुर: हरियाणा के चर्चित हत्या कांड में हरियाणा पुलिस ने बलिया पुलिस के सहयोग से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भवानीपुर :- हरियाणा के फरीदाबाद में हुए एक चर्चित हत्या कांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने भवानीपुर प्रखंड के बलिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरीदाबाद पुलिस ने बलिया थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार देर रात संयुक्त रूप से छापेमारी कर की।