रॉबर्ट्सगंज: पन्नूगंज में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, भारी हंगामे के बाद ट्रैक्टर बरामद, चालक गिरफ्तार
सोनभद्र जिले में पन्नूगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार सत्यम सोनी की दर्दनाक मौत हो गई नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर भारी हंगामा किया और रोड जाम कर दिया इस दौरान पुलिस के साथ अभद्रता की गई रविवार रात 8 बजे एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्यवाही जारी