रन्नौद: इंदार में धारदार छुरी के साथ युवक पकड़ा गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शिवपुरी जिले के इंदार थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार छुरी के साथ पकड़ा।इंदार थाना प्रभारी विवेक यादव ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदिवासी मोहल्ला इंदार में एक व्यक्ति वारदात की नीयत से खड़ा है।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से लोहे की धारदार छुरी बरामद हुई।