जगदलपुर: 25 जनवरी को होने वाले दलपत सागर दीपोत्सव आयोजन के विषय में कलेक्टर हरीश एस ने दी जानकारी
दलपत सागर में एक दीप स्वच्छता के नाम और एक दीप वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के नाम पर दलपत दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर हरीश एस ने कहा कि दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचे, उत्सव के रूप में मनाये। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।