श्योपुर: दलारनाकलां पंचायत में सरपंच को लेकर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित, मुकलेश बाई 132 वोटों से हुई विजयी
श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में पंचायत उपनिर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को सम्पन्न हो गई जिसमें सुबह 11 बजे श्योपुर विकासखंड की मतगणना बायपास रोड स्थित पाॅलीटेक्निक काॅलेज में सम्पन्न हुई जिसमें दलारना पंचायत की सरपंच पद पर मुकलेश पत्नि रामभरत 132 वोटो से विजयी घोषित की गई।