राजगढ़: पानी में कथित नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, ब्यूटी पार्लर का सनसनीखेज मामला, राजगढ़ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Aug 2, 2026 शहर के शीतला बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने पार्लर संचालक पर पानी में कथित रूप से नशीला अथवा उत्तेजक पदार्थ मिलाकर महिला कर्मचारियों को बेहोश याअपने प्रभाव में लेने या उनके साथ यौन अपराध करने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाने के मामले का राजगढ थाना पुलिस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद कोर्ट राजगढ के आदेश पर मामला दर्ज किया है।