राजगढ़ी: नौगांव के तुनालका में घास काटते समय ऊंची पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत
तुनालका गांव की लज्जा देवी उम्र 56 साल गांव के पास जंगल में घास काटे गई थी, तभी ऊंची पहाड़ी से मलबा और बोल्डर की चपेट में आने से लज्जा देवी गहरी खाई गिरी गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चलाकर उसके शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से तुनालका गांव में शोक की लहर है।