राजगढ़ी: यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी के पास वैली ब्रिज जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है, जल्द होगी वाहनों की आवाजाही शुरू
मंगलवार शाम 5 बजे तक ओजरी के पास वैली ब्रिज जोड़ने का कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है,लेकिन बारिश ब्रिज को जोड़ने के कार्य में रुकावट पैदा कर रही है। आज भी बारिश के कारण वैली ब्रिज जोड़ने कार्य एक घंटे बाधित रहा। दस दिन पूर्व बादल फटने की घटना से यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड और ओजरी के पास वास आउट हो गया था।