राजगढ़ी: स्यानाचट्टी में यमुना नदी के झील के मुहाने पर पोकलेन मशीन से मलबा हटाकर बहाव को किया गया सामान्य
सोमवार शाम 4 बजे डीएम प्रशांत आर्य ने मीडिया को बयान जारी कर यह जानकारी दी। बीते 28 जून को अतिवृष्टि के कारण यमुना नदी में अधिक गाद बहने और कुपड़ा नाले से मलबा अधिक आने से वहां पर झील बन गई थी। उसके बाद लगातार हो रही बारिश के कारण झील का जलस्तर बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों में भय का महौल बना हुआ था।