राजगढ़ी: यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी के पास वैली ब्रिज बनकर तैयार, 12 दिन बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम 6 प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।बादल फटने की घटना के बाद यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास वास आउट हो गया था,जिस कारण वहां 12 दिनों से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से बंद दी। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड ने वहां पर वैली ब्रिज बनाने का कार्य शुरू किया। आज निर्माण खंड ने वैली ब्रिज तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरु करा दी।