राजगढ़ी: देवलसारी स्थित मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले रंवाई घाटी के 65 गांव के आराध्य रुद्रेश्वर महाराज, दर्शन के लिए जुटी भीड़
गुरुवार शाम 4 बजे रवाईं घाटी के 65 गांव के आराध्य रुद्रेश्वर महराज विशेष पूजा-अर्चना के साथ देवलसारी गांव स्थित मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले । देवता की मूर्ति गर्भगृह से जैसे ही बहार निकाली पूरा मंदिर परिसर ढोल बाजों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने आराध्य देव मूर्ती के दर्शन किए।