अटेर: विरधन पुरा गांव में बिजली के करंट से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Ater, Bhind | May 4, 2026 भिंड के देहात थाना इलाके के विरधन पुरा गांव मे 37 वर्षीय एक युवक को बिजली के करंट का झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन आनन फानन मे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉ ने उसका चेकअप किया जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस भेजा जिसके बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है