बदलापुर: पहेतियापुर में स्थित पीली नदी में मिला एक युवक का शव, दूसरा लापता, पुलिस तलाश में जुटी
बदलापुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहेतियापुर गांव स्थित पीली नदी में सोमवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची बदलापुर व सिंगरामऊ पुलिस ने शव की पहचान मल्लूपुर गनौली निवासी रामआसरे के करीब 24 वर्षीय पुत्र गोरखनाथ के रूप में की। बताया गया कि करीब दो दिन पहले गोरखनाथ और बछाड़ी तियरा निवासी 22 वर्षीय मोनू लापता हुए थे। मोनू का अब तक पता नहीं चल स