मानसी: मध्य विद्यालय बख्तियारपुर में असामाजिक तत्वों का उत्पात, ताला तोड़कर क्लासरूम में फैलाई गंदगी
Mansi, Khagaria | May 14, 2026 मानसी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बख्तियारपुर में बुधवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़कर वर्ग कक्ष में प्रवेश किया और वहां रखी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही क्लासरूम में गंदगी फैलाकर उसे शौचालय जैसा बना दिया।घटना की जानकारी गुरुवार सुबह 8:00 बजे को स्कूल खुलने पर मिली। स्कूल परिसर