नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने NEET, CBSE और अन्य परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। आंदोलन के संस्थापक Abhijeet Dipke भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहे।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग की।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक ऑनलाइन व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी, लेकिन हाल के महीनों में यह युवाओं के बीच एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। इसके समर्थक शिक्षा, रोजगार और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। #sanchalnews #sanchalnewslive #cockroachjantaparty #jantermantar #abhijitdipke