कटिहार: अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप से आठ मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
कटिहार के बरारी क्षेत्र में सेमापुर पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से आठ मवेशी बरामद किए। गुप्त सूचना पर मधुरा ढ़ाला के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को पीछा कर पकड़ा। मौके से मनसाही थाना क्षेत्र निवासी नजमुल हक (33) को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया। जबकि यह चर्चा का विषय पूरे जिले में झूझते रहे।