लोहरदगा: समाहरणालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग और टीकाकरण पर दिया ज़ोर
लोहरदगा समाहरणालय सभागार में मंगलवार शाम 4:30 बजे उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, सुदूरवर्ती इलाकों में एएनएम की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।