लोहरदगा: मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में आजसू पार्टी की अहम बैठक संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
लोहरदगा मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के आजसू केंद्रीय सचिव सह लोहरदगा जिला प्रभारी आशुतोष तिवारी ने की। इस अवसर पर संगठन को पुनः सशक्त बनाने और इसे गांव-गांव तक विस्तार देने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।