लोहरदगा: गोपालगंज में नहाते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत
मामला लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत गजनी पंचायत के गोपालगंज का है। जहां नहाने के दौरान एक व्यक्ति का पाव फिसल गया। औऱ कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसमें युवक की पहचान गोपालगंज निवासी 50 वर्षीय पांडे उराँव पिता स्वर्गीय मांडू उराँव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पाड़े उरांव मंगलवार को सुबह करीब 8 अपनी खेतों पर काम करने के लिए गया था।