सवाई माधोपुर: मानटाउन पुलिस ने किया सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार, 1220 रुपए किए जब्त।
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी 56/184 सीमेन्ट फैक्ट्री साहूनगर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी से मीट मंडी रोड के पास 1220 रुपए और सट्टे की खाईवाली का हिसाब भी बरामद किया है।फिलहाल पुलिस ने ध्रूत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।