मंझनपुर: दलेलागंज मवई में मासूम की मौत के मामले में एएसपी ने बताया, मुकदमा हुआ दर्ज और आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज मवई में मासूम की मौत के मामले में एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बस चालक गिरफ्तार हो गया है। परिजनों को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया गया है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों की मांग मान ली गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।