सिरोही: जिला कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण
Sirohi, Sirohi | Jul 1, 2026 ग्राम पंचायत लौटाना में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी विभागों के अधिकारियों से शिविर में प्रगति के बारे में फीडबैक लिया तथा भूमि के नामान्तरण, बंटवारे, पीएम किसान सम्मान निधि, पट्टा वितरण, लाडो प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।