परबत्ता: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर परबत्ता में अकीदत के साथ मस्जिदों में हुई विशेष इबादत
पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बुधवार को शाम चार बजे तक पूरे परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस्लामी कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाए जाने वाले इस पर्व को मुस्लिम समाज के लिए बेहद खास माना जाता है। पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक देखने को मिली। मस्जिदों और घर