संदेश: विधायक राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव पर साधा निशाना, कहा- भाई को नहीं जितवा सके
संदेश विधानसभा के निर्वाचित विधायक राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव पर साधा निशाना। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अपने भाई अरुण यादव को चुनाव में तो जितवा नहीं सके क्यों नहीं उनको जितवा दिए।अब वे अपने दामाद को जितवाने में लगे हुए हैं लेकिन ऐसा माननीय जनप्रतिनिधि लोग नहीं करेंगे। इस विधान परिषद की चुनाव में कन्हैया यादव की जीत पक्की है।