वाड्रफनगर: स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने की पहल
वाड्रफनगर रविवार स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षाधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर विभागीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा है। शिविर में जिले के आम नागरिकों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों से प्राप्त होने वाली विभागीय समस्याओं एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।