भीलवाड़ा: अंशल सुशांत सिटी में अज्ञात कारणों से युवती ने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की
मांडल थाना क्षेत्र के अंशल सुशांत सिटी में एक युवती ने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।चौकी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मांडल थाना पुलिस को सूचना दी। मांडल पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही करेगी।