भीलवाड़ा: आजाद नगर में युवक की अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर के कुम्भा सर्कल क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।युवक की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी ।