भीलवाड़ा: सिंधी समाज की महिलाओं ने शीतला माता बड़ी सातम पर्व पर किया सामूहिक पूजन
अपने पति व पुत्रों व पूरे परिवार में सर्वत्र सुख-शांति की मंगल कामना व सभी परिवारजनों के उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की दुआओं के साथ आज दरिया शाह (कुएं), नल, हैंड पम्प, बोर वेल, बावड़ी व तालाबों जैसे जल स्रोतों पर माता शीतला (बड़ी सातम) पर्व पर सामूहिक पूजन किया.