उज्जैन शहर: प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार सपरिवार महाकाल मंदिर पहुंचे, दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार को प्रसिद्ध गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत सत्कार किया।