सुनेल: बिजनिया खेड़ी के पास बाइक फिसलने से महिला गंभीर घायल, पिता और पुत्र को आई मामूली चोटें
Sunel, Jhalawar | Jan 29, 2025 बिजनिया खेड़ी के पास बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे बाइक फिसलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जबकि पिता व पुत्र को मामूली चोंटे आई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सावत खेड़ा निवासी विक्रम सिंह उसकी पत्नी व 2 वर्षीय बच्चे को बाइक पर बिठाकर कहीं जा रहा था।उसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक फिसल गई तथा तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।