सुनेल: सुनेल में उर्स की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक, हजरत शेख जी बाबा के आस्ताने पर पेश की गई चादर
Sunel, Jhalawar | Jan 28, 2025 सुनेल में पिड़ावा मार्ग पर स्थित हजरत शेख जी बाबा के आस्ताने पर चादर पेश कर मंगलवार शाम 7 बजे उर्स की तैयारियों के लिए मीटिंग रखी गई।दरगाह खादिम अब्दुल हुसैन अंसारी ने बताया कि 46 वाँ उर्स मुबारक 21,22 व 23 मार्च 2025 को पूरी सादगी से मनाया जाएगा।इस दौरान डॉ रफीक मोहम्मद कुरैशी,हाजी शब्बीर मोहम्मद,मांगीलाल प्रजापत,हाजी सत्तार,हाजी उस्मान गनी आदि मौजूद रहे।