कोचस: कपसिया से चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Kochas, Rohtas | Apr 3, 2026 पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी इमरान खान, पिता सगीर हाजम, निवासी कपसियां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 1000 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।