धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा कराई गई
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर बने मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरह से ईद की नमाज अदा कराई गई, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही, सोमवार सुबह 8:00 बजे मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम भाई पहुंचने शुरू हो गए, उनकी सुरक्षा को देखते हुए मस्जिद के बाहर पुलिस भी तैनात रही, नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं भी देते हुए नजर आए।