धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में किसान लाखन सिंह का परिवार रहता है। लाखन सिंह के मुताबिक शनिवार को वह अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे, शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे के आसपास में घर पहुंचे तो उनकी पत्नी पिंकी घर में ही फांसी के फंदे पर पलट की मिली, जिसके बाद लाखन ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।