किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए एक युवक को किया गया गिरफ्तार
Kishangarhbas, Alwar | Oct 18, 2026
रविवार शाम 4:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एचपी पेट्रोलियम गोदाम चमरोदा के पास ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए लंगड़वास निवासी लियाकत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की 16 अक्टूबर को शाम करीब 8:30 बजे गस्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर दी गई दबिश के बाद लियाकत अली को सट्टे की पर्ची सहित गिरफ्तार किया है। उससे आगे की पूछताछ जारी है।