िलाई के रुआबांधा में मां दुर्गा विसर्जन के दौरान DJ पर बॉलीवुड गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग और एक बालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, आरोपी पक्ष के परिजनों ने दावा किया है कि घायल दोनों लोग पहले से आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनके बेटे ने अपने बचाव में हमला किया। आरोपी पक्ष की ओर से काउंटर FIR के लिए भी आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।