सिराथू: राजस्थान से झारखंड जा रही ट्रक कमासिन में हाईवे पर खड़ी डंपर में घुसी, ड्राइवर की मौत, क्लीनर गंभीर घायल
सैनी थाना इलाके के कमासिन नेशनल हाईवे पर एक डंपर का टायर फट गया था जो सड़क किनारे खड़ा था।राजस्थान से झारखंड माल लोडकर जारहा एक ट्रक डंपर में घुस गया।चालक और क्लीनर दोनों केबिन में फंस गए।एंबुलेंस द्वारा दोनों को अस्पताल भेजा गया।चालक सुखदेव की मौत हो गई क्लीनर भोला यादव का इलाज चल रहा है।दोनों झारखंड के हजारीबाग जिला के रहने वाले है, पुलिस कार्रवाई मे जुटी।