चूरू: गांव घां में 55 वर्षीय किसान का शव मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका
Churu, Churu | Jun 23, 2026 सदर थाना क्षेत्र के गांव घां में मंगलवार सुबह 55 वर्षीय श्रीचंद भाखर का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या मान रही है। शव के गले में कपड़ा बंधा था और निशान मिले हैं। थानाधिकारी मोटाराम व एएसआई सुरेंद्र रेडू मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।